हमारा देश कृषि प्रधान देश कहा जाता है | पिछले दशक से " जय जवान, जय किसान " का नारा गढ़ कर, किसानों को समृद्धि प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध किया गया है। विज्ञान के इस युग में आज संचार क्रांति व कम्प्यूटर के द्वारा आम लोगो का जीवन ड्रोन गति से गतिमान हो चला है, पर आज भी हमारे देश का ग्रामीण किसान बहुत पीछे है, उसी किसान भाई के शक्ति को पहचान कर हमारी कम्पनी " रामा क्रॉप साईन्स प्रा. लिमिडेट ", " ग्रामीण शक्ति " के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत किसान भाइयों के समृद्धि हेतु हमारी टीम सर्वोत्तम संभव तरीके से सेवा करते हुए मजबूत जड़े व शक्तिशाली पंखो के साथ उनको एक नई ऊंचाइयों को छूने में मदद करेगें।
" ग्रामीण शक्ति " अपने सशक्त टीम के माध्यम से किसान भाइयो एवं ग्रामीण युवा साथियों में जीतने की जूनून, उनके कौशल विकास के संसाधन उपलब्ध करा कर उसे आर्थिक लाभ प्रदान करते हुए आत्मनिर्भर बनाना है | जिनसे समाज के विकास के साथ देश के विकास में सहभागी बने |
1. किसानों का रजिस्ट्रेशन कर, हमारी सम्पूर्ण टेक्नोलॉजी के सहयोग से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ व जानकारी प्रदान कर उसे नवीनतम तकनीकों का ज्ञान कराना है |
2. खेतों में होने वाले खरपतवार का समूल नष्टीकरण हेतू उपाय व फसल में लगने वाले बीमारी के उपचार हेतु " खेती मित्र हास्पीटल " खोली जावेगी, जो आने वाले समय में खेती के विकास के साथ प्रत्येक विकासखण्ड को डिजिटलीकरण कर त्वरित सेवा प्रदान करने में सहायक होगी|
3. भू-परीक्षक यंत्र के माध्यम से मिट्टी परीक्षण कर उसमे अनुपलब्ध पोषक तत्वों के उपलब्धता हेतु आर्गेनिक फार्मिग को बढ़ावा दिया जायेगा, जो रासायन मुक्त खेती का पर्याय होगा।
4. समृद्ध भारत के विकास के चरितार्थ हेतू सेटेलाइट के माध्यम से मौसम की जानकारी, फसल की निगरानी कर, होने वाले रोगों का त्वरित उपचार की जानकारी प्रदान की जावेगी |
5. किसान भाइयों के खर्च व समय के बचत हेतु ड्रोन की उपलब्धता कराई जावेगी व स्थानीय युवा भाई, बहन को ट्रेनिग देकर उन्हें नया रोजगार प्रदान किया जावेगा।